प्रभु येसु के जन्म पर चर्च में होगी विशेष आराधना

By | December 24, 2021

प्रभु येसु के स्वागत के लिए गिरजाघर सज कर तैयार, आराधना के लिए समय-सारणी जारी
रांची। प्रभु येसु के स्वागत के लिए शहर के सभी चर्च ख्रीस्त विश्वासियों में काफी उत्साह है। इसके लिए गिरजाघरों में विशेष तैयारियां की गई है। चर्च में विशेष प्रार्थना की भी तैयारी कर ली गई है। गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, घरों में भी रंग रोगन, साज-सज्जा व आकर्षक चरनी बनाई गई है। विभिन्न गिरजाघरों में प्रेयर के लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है। चार शिफ्ट में प्रभु की अराधना होगी। रात्रि 10:30 से 11:30 बजे से विशेष रात्रि मिस्सा होगी। आज शाम पांच बजे कैरोल सर्विस होगा। इसमें स्तुति गान की पहली व पवित्रशास्त्र से पाठ पढ़ा जाएगा। इसका संचालन रेव्ह जेम्स टोपनो करेंगे। इसमें रूबेन माल्टो, अभिषेक परधिया, सुश्री प्रीति तोपनो, सुश्री शारोन बाड़ा, सुश्री प्रिया नागडुवार, अमृत आनंद धान, राजीव शीतल, सुश्री इवेंजलिन डेविड व रेव्ह संजय तिग्गा पाठ पढ़ेंगे। इसके अलावा आज मध्य रात्री प्रभु भोज की आराधना रात्री 11:30 बजे होगी। इसका अनुष्ठान व आध्यात्मिक संदेश बिशप बीबी बास्के देंगे। इसमें नियारेन जुनूल नाग, बेरोनिका तिग्गा व सुश्री अपूर्वा स्मृति तिर्की बाईबल पाठ करेंगे। 25 दिसंबर को ख्रीस्त जन्मोत्सव की आराधना प्रात: 06:15 बजे होगी। इसमें रेव्ह जेएम तोपनो अनुष्ठान सम्पन्न करायेंगे। रेव्ह एस भुईयां संदेश सुनायेंगे। इसमें शमुएल तिग्गा, मगदली बोदरा व सुश्री ओमेगा रॉय बाईबल पाठ करेंगे। इसके अलावा दिन के 10:45 बजे पवित्र प्रभुभोज की आराधना सम्पन्न करायी जाएगी। इसमें रेव्ह जेएम तोपनो अनुष्ठान सम्पन्न करायेंगे और रेव्ह संजय तिग्गा संदेश सुनायेंगे। इस दौरान सुधीर बसत कच्छप, सुश्री एलीसन नोरमा तिकी व पुनम गुड़िया बाईबल पाठ करेंगे।

जीईएल चर्च में पहली अराधना शाम 4 बजे
क्रिसमस को लेकर आराधना की तैयारी कर ली गई है। प्रभु यीशु मसीह के जन्म के अवसर पर आराधना का आयोजन किया जाएगा। इसकी समय सारणी चर्च द्वारा जारी कर दी गई है। इसमें पुण्य रात की पहली आराधना शाम को 04 बजे संपन्न की जाएगी। इसमें आराधना का संचालन रेव्ह एम बिलुंग करेंगी व बिशप जॉनसन लकड़ा संदेश सुनायेंगे। दूसरी आराधना शाम को 05:30 बजे होगी। इसमें आराधना का संचालन रेव्ह एम बिलुंग करेंगी व मॉडरेटर बिशप जोहन उपदेश सुनाएंगे। मध्य रात्री की आराधना रात्री 11 बजे होगी। इसमें कडिदत्त एन गुडिया आराधना का संचालन करेंगे या रेव्ह एजे भंगरा उपदेश सुनाएंगे। इसके अलावा 25 दिसंबर को जन्म पर्व की आराधना सुनाएंगे।

नॉर्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च में रात 2.30 बजे शुरू होगी प्रेयर
नोर्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च में क्रिसमस कु तैयारी कर ली गई है। आराधना के अनुष्ठान के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। इसमें 24 दिसंबर की पुण्य रात की पहली आराधना रात 2.30 बजे की जाएगी। इसका संचालन रेव्ह जेएम जय दीपक टोप्पो करेंगे व रेव्ह अगस्तुस एक्का क्रिसमस संदेश सुनायेंगे। पुण्य रात की दूसरी आराधना शाम 07:30 बजे होगी। इसमें रेव्ह असफ मिंज आराधना का संचालन करेंगे व रेव्ह राजीव सतीश टोप्पो ईश संदेश सुनायेंगे। इसके अलावा यीशु मसीह के जन्मपर्व की आराधना 25 दिसंबर को सुबह 08:30 बजे होगी। इसका संच रेव्ह असफ मिज करेंगे व रेव्ह राजीव सतीश टोप्पो क्रिसमस संदेश सुनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *