बस ने बाइक के बाद ट्रक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 18 यात्री घायल

By | February 21, 2022

सरिया-गिरिडीह से कोडरमा होते हुए नवादा जा रही थी गौरव बस गौरव
कोडरमा। लोकाई के समीप आज सुबह करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हृदय विदारक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बस में सवार 18 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया गया कि वह शराब के नशे में था, इस कारण ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार सरिया-गिरिडीह से कोडरमा होते हुए बिहार के नवादा जा रही बस गौरव (बीआर-27 4781) लोकाई तालाब के समीप बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल (जेएच 12 डी 4230) पर सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इस हादसे के बाद बस चालक ने भागने के चक्कर में कुछ दूर आगे जाकर संत क्लेयर्स स्कूल के समीप एक ट्रक को भी पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस पर सवार 18 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बाइक सवार मृतकों के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा।

स्थानीय लोगों ने किया मदद
अचानक हुए सड़क हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार से पूरा क्षेत्र दहल गया। जिसके बाद मदद के लिए स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को बस से निकाला और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। स्थानीय युवकों ने बताया कि वे लोगों की चीख पुकार सुने और आस-पास के ग्रामीणों को सूचना दी। मदद के लिए बुलवाया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे घायलों को काफी मशक्कत से बाहर निकाल कर सभी घायलों को आॅटो पर लोड कर स्वयं अस्पताल तक पहुंचाया।

ये हुए घायल
सड़क हादसे घायल हुए लोगों में माधोपुर सतगांवा निवासी 70 वर्षीय रहमान मियां, चिंस्को गिरिडीह निवासी 68 वर्षीय गुलाम रसूल, चितरकोली रजौली निवासी विन्दा देवी (पति नारायण शर्मा), रजौली निवासी मीरा देवी (पति स्व विजय प्रसाद), परसन गिरिडीह निवासी 50 वषीर्या मीना देवी (पति लेखों मिस्त्री), डोमचांच निवासी रंजू देवी (पति भातु सोनी), परसिया गिरिडीह निवासी 23 वर्षीया प्रियंका कुमारी (पति जितेंद्र कु शर्मा), इंदरवा बस्ती झुमरीतिलैया निवासी 45 वर्षीय कृष्णा शर्मा (पिता बाबू ठाकुर), चुंचावो राजधनवार गिरिडीह 55 वर्षीय मंजुल अंसारी, बस चालक मानव सिंह (पिता जगदीश सिंह सरिया गिरिडीह), रोहतास बिहार निवासी 55 वर्षीया आशा देवी (पति मुंशी राम), 23 वर्षीया सपना देवी (पति सूरज राउत), 2 वर्षीय लखी कुमार (पिता सूरज राउत), 3 वर्षीया रूही कुमारी (पिता सूरज राउत), पंचगांवा डोमचांच निवासी 13 वर्षीय रिशु कुमार (पिता पिंटू राणा), 11 वर्षीय रितिका कुमारी (पिता पिंटू राणा), 9 वर्षीया इशिका कुमारी (पिता पिंटू राणा), 7 वर्षीया आरुषि कुमारी (पिता पिंटू राणा) और 66 वर्षीय जागेश्वर राणा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *