गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का
डीसी ने किया निरीक्षण, ली सलामी

By | January 21, 2023

रांची। आज उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल, उपविकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नगर नौशाद आलम एवं अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मार्च पास्ट की सलामी ली। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने परेड निरीक्षण के बाद परेड में शामिल टुकडियों को संबोधित किया। उन्होंने ने कहा कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर परेड का आयोजन बड़े स्तर पर होता है, परेड में शामिल सभी लोगों की जिम्मेवारी है कि वो सर्वोत्तम दें। परेड के दौरान किन-किन बातों पर ध्यान देना है इस संबंध में भी वरीय पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निदेश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *