फरार चल रहे रावण मुर्मू एवं बसिया मुर्मू गिरफ्तार

By | February 26, 2022

पुलिस अधीक्षक महोदय दुमका के आदेशानुसार समकालीन अभियान चलाया गया अभियान के दौरान हंसडीहा थाना कांड संख्या -03/19 दिनांक 18/01/19 धारा 147/341/323/326436/504/506 में फरार चल रहे कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 1.रावण मुर्मू एवं 2. बसिया मुर्मू दोनों पिता स्वर्गीय महालाल मुर्मू ग्राम कुरमाहाट थाना हंसडीहा जिला दुमका को दिनांक 25/02/22 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 26/02/ 2022 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उक्त कांड के वादी रंभा देवी पति गोविंद मड़ैया ग्राम कुरमाहाट थाना हंसडीहा जिला दुमका के द्वारा सभी अभियुक्तों के ऊपर लोहे के रड से मारपीट गाली-गलौज एवं घर में आग लगा देने के आरोप में कांड दर्ज कराया गया था। दोनों अभियुक्त घटना के समय से ही फरार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *