युवा महोत्सव सह टुसु मेला का आयोजन

By | January 29, 2023

अनगड़ा। सिरका पंचायत के पिपराटांड़ मे युवा महोत्सव सह टुसु मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची मेयर आशा लकड़ा सिरका पंचायत मुखिया एवं मेला समिति के अध्यक्ष रोशन लाल मुंडा कार्यकारिणी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया।

मेला में कृषि प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रम बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता एवं टुसु झांकी प्रदर्शनी सहित कार्यक्रम आयोजित किये गये। मेले में सिरका सहित आसपास के दर्जनों गांवो के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है युवा देश के भविष्य और भविष्य वर्तमान का निर्माण करते हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से आयोजन समिति के द्वारा युवाओं को अवसर उपलब्ध कराकर एक नए अध्याय की शुरूवात की गयी। कहां की टुसु झारखंड का परंपरागत पर्व है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह मुखिया रोशन लाल मुंडा ने कहा कि मेला सांस्कृति सामाजिक समरस्ता को बढ़ावा देती है।

मेला हमें एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने तथा तथा खुशहाली का संदेश देता है। मौके पर नामकुम उप प्रमुख विणा देवी रजिस्टार अमर कुमार चौधरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की सचालन धर्मेन्द्र सिंह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *