सोमवार की सुबह पांच बजे मैक्लुस्कीगंज का पारा गिरकर पहुंचा 1 डिग्री सेल्सियस

By | December 20, 2021


रांची। मैक्लुस्कीगंज-डकरा और आसपास का पूरा इलाका पिछले दो दिनों से शीतलहरी से पूरी तरह प्रभावित है। मैक्लुस्कीगंज का पारा सोमवार की सुबह पांच बजे 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाबी गोर्डन में लगे तापमान मापक यंत्र में यह तापमान रिकॉर्ड किया गया। तापमान मापक नेल्सन पॉल गोर्डन ने दिखाया कि घर के बाहर खुली स्थान मे थाली में रखा पानी जम गया था। पिछले साल 28 दिसम्बर को मैक्लुस्कीगंज का तापमान ऐसा ही दर्ज किया गया था। जिससे ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गयी थी। आज भी ओस की बूंदे बर्फ की तरह जमीं हुई थी। सुबह से ही धुंध छाई रही। सूर्योदय के बाद पूरे दिन आसमान में धूप खिली रही, लेकिन सर्द पछुआ हवाओं ने मौसम में कनकनी बढ़ा दी। ठंडक बढ़ने से बाजारों में चहल-पहल घट गई है, जिससे शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे है। शाम होते ही चौक-चौराहों में लोग अलाव जलाकर तापते देखे गए। ठंड के दस्तक के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों, हीटर की मांगे बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *