अगले चार महीनों में 35,894 पदों पर नियुक्ति के लिए होंगे 12 परीक्षाएं
रांची। झारखंड में इसी महीने से नवंबर तक बड़े पैमाने पर नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) ने कुल 35,894 पदों पर नियुक्ति परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है। सर्वाधिक नियुक्तियां सहायक आचार्य के पद पर होगी। हाल ही में जेएसएसी ने 26,001 सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था।
6 परीक्षा सीबीटी और 6 ओएमआर शीट पर
जेएसएससी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार अगले चार महीनें में कुल 12 नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें से 6 सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड होंगी। वहीं बाकी 6 ओएमआर शीट पर ली जाएगी। झारखंड में स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा भी आयोजित की जानी है। झारखंड सरकार ने पीजीटी टीचर के भी 3,020 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
अक्टूबर से रिजल्ट आना शुरू हो जायेगा
जहां अगस्त-नवंबर के बीच प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं अक्टूबर माह से इन परीक्षाओं का परिणाम भीजारी करना शुरू हो जाएगा। परीक्षा की संभावित तारीख और परिणामों की बात करें तो लैब असिस्टेंट के 490 पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त को परीक्षा ली जाएगी। इसका परिणाम अक्टूबर में जारी होगी। पीजीटी टीचर्स के 3,020 पदों के लिए 18 अगस्त से 10 सितंबर के बीच परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं नवंबर में रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा।
नगरपालिका सेवा की परीक्षा 29 अक्टूबर को
डिप्लोमा स्तरीय 1296 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा 2 सितंबर-20 अक्टूबर के बीच ली जाएगी। वहीं नतीजे दिसंबर में आएंगे। सामान्य स्नातक भर्ती परीक्षा 14 से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित होगी और दिसंबर में परिणाम आएगा। नगरपालिका सेवा के 921 पदों पर 29 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा का परिणाम दिसंबर में जारी होगा। उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर निकली वैकेंसी के लिए शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा सितंबर में होगी।
जनवरी 2024 तक आ जायेंगे स•ाी रिजल्ट
जनवरी-दिसंबर में रिजल्ट आएगा। आईटीआई प्रशिक्षक के 727 पदों पर नियुक्ति के लिए 15-17 दिसंबर को परीक्षा होगी और नतीजे जनवरी में आएंगे। मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर को होगा और परिणाम जनवरी में आएंगे। सहायक आचार्य के 26001 पद पर नियुक्ति के लिए नवंबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षा होगी और जनवरी में रिजल्ट आएगा। स्नातक तकनीकी, महिला पर्यवेक्षिका और इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा का आयोजन नवंबर के तीसरे सप्ताह में होगा और परिणाम दिसंबर-जनवरी में आएंगे।