झारखंड 10वीं, 12वीं प्रवेश पत्र जरी होने का तारीख हुआ निर्धारित

By | January 27, 2023

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार JAC 10वीं परीक्षा 2023 आईटीआई और अन्य वोकेशनल विषयों से शुरू होगी और संस्कृत के साथ समाप्त होगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 2023 कला विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए वोकेशनल विषयों से शुरू होगी।

झारखंड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट रिलीज हो चुकी है। यह परीक्षाएं मार्च के महीने में आयोजित की जाएंगी। वहीं, अब प्रवेश पत्र को लेकर ताजा अपडेट आ रही है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के हॉल टिकट इसी सप्ताह रिलीज कर दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वीं के हॉल टिकट 28 जनवरी, 2023 को रिलीज करेगा। 12वीं कक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपने स्कूलों के माध्यम से इसे प्राप्त कर पाएंगे।

10वीं, 12वीं परीक्षाओं की डेट

JAC दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं 2023 का आयोजन 14 मार्च, 2023 परीक्षा 2023 से शुरू होगा। शेड्यूल के अनुसार, JAC मैट्रिक परीक्षाएं 2023 तीन अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। वहीं JAC 12वीं परीक्षा 2023 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।

10वीं, 12वीं के लिए इस सब्जेक्ट से शुरू होंगे पेपर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, JAC 10वीं परीक्षा 2023 आईटीआई और अन्य वोकेशनल विषयों से शुरू होगी और संस्कृत के साथ समाप्त होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 2023 कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए वोकेशनल विषयों से शुरू होगी और Philosophy विषय के साथ समाप्त होगी।

2 फरवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

झारखंड कक्षा 10वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी, 2023 से 4 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी इन्हीं तारीखों पर आयोजित करेगा।

दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली कक्षा 10 के लिए 9.45 बजे से दोपहर 1.05 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 12 के लिए दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *