JDU ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का केस

By | June 9, 2023

मुंगेर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का केस दर्ज कराया गया है। मुंगेर जिले के जदयू अध्यक्ष नचिकेता मंडल ने सम्राट चौधरी पर मुंगेर कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

बता दें कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में मीट चावल का भोज आयोजित किया था। इसी भोज को लेकर सम्राट चौधरी ने कथित रूप से कहा था कि कार्यकर्ता सम्मान भोज में शराब पार्टी हुई है।

इसको लेकर जदयू जिलाध्यक्ष ने पहले सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद अब उनके उपर मानहानि का परिवाद सीजेएम कोर्ट में दायर किया गया है।

बता दें कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 14 मई को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए मटन-चावल के भोज का आयोजन किया था। 

जदयू की मटन-चावल पार्टी पर तबसे सियासत जारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसको लेकर जदयू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि लोग राजनीतिक लाभ के लिए मीट-चावल खिला रहे हैं और शराब परोस रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोई कुछ भी कर ले, लाभ होने वाला नहीं है। जेडीयू अब अंतिम दौर में है। साल 2025 तक इसका अंत हो जाएगा। लालू प्रसाद यादव के राजद का तो कुछ भी नहीं बचेगा।

इसके बाद से मटन-चावल पार्टी पर खूब सियासत हुई। जदयू और भाजपा ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तो सम्राट चौधरी की तुलना छुटभैया नेता से कर दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने छुटभैया नेता की तरह टिप्पणी की है। इसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा।

जदयू नेता ने माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी कहा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष को समझाएं कि राजनीति में मर्यादा नाम की भी चीज होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *