विवाह-विच्छेद के लिए कोर्ट में किया था केस, मध्यस्थता से पति-पत्नी एक हुए

By | February 22, 2022

कई बैठकों को बाद वाद सूलझा, दोनों पक्ष एक-दूसरे को मान-सम्मान देंगे

रांची। रोहित सिंह मुंडा द्वारा अपने पत्नी ललिता देवी के साथ विवाद होने पर रोहित सिंह मुंडा द्वारा विवाह-विच्छेद का वाद कुटुम्ब न्यायालय रांची में दायर किया गया था। वाद ओएस 244/2019 को मध्यस्थता केंद्र में ढाई महीने पहले भेजा गया था। जहां कई बैठकें की गई। आज दोनों पति-पत्नी में यह सहमति बनी कि रोहित सिंह मुंडा अपने पत्नी ललिता देवी को अपने कार्यक्षेत्र टाटीसिलवे में आवास लेकर रखेंगे तथा दोनों पक्ष एक दूसरे को मान-सम्मान देंगे। ज्ञात हो कि रोहित सिंह मुंडा रेलवे में नौकरी करते है। मध्यस्थता एल. के. गिरि के द्वारा की गयी। दोनों पक्षों के अधिवक्ता का इस विवाद को सुलझाने में सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *