गिरिनाथ सिंह की घर वापसी, भाजपा को झटका

By | April 2, 2024

रांची। भाजपा के गिरिनाथ सिंह ने घर वापसी कर ली है। उन्होंने राजद का दामन थाम लिया है। श्री सिंह ने पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में दामन थामा है। घर वापसी होते ही गिरिनाथ सिंह ने चतरा लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजद की दोनों जगहों को लेकर तैयारी पूरी है। जल्द ही टिकट को लेकर पूरी जानकारी साझा किया जायेगा। इससे पूर्व उन्होंने पटना में लालू यादव से मुलाकात की और चुनाव को लेकर पूरी चर्चा की। लालू यादव की ओर से टिकट को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद गिरिनाथ सिंह ने घर वापसी करते हुए चतरा लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की।

भाजपा को मिला बड़ा झटका- डॉ मनोज

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि पटना में बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ,राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाया और घर वापस करवाया।

डॉ मनोज ने बताया कि गिरिनाथ सिंह संयुक्त बिहार में मंत्री और झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे। गिरिनाथ सिंह की घर वापसी हुई है इनके राजद में पुन: वापस आने से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल और मजबूत होगा।
इनके घर वापसी पर राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, सहित अन्य कई नेताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *