केंद्र सरकार झारखंड में दो लाख करोड़ से ज्यादा की सड़कें बनाएगी : गडकरी

By | March 23, 2023

केंद्रीय मंत्री ने दी झारखंड को 23 सड़क योजनाओं के लिए 13,296 करोड़ की सौगात

जमशेदपुर। परिवहन मंत्री ने नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले सालों में सरकार झारखंड में दो लाख करोड़ से ज्यादा की सड़कें बनाएगी। झारखंड हिंदुस्तान का प्रगतिशील राज्य बनेगा। झारखंड का जमशेदपुर शहर बहुत विकसित शहर है। यहां देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनने जा रहा है। जिससे जमशेदपुर समेत झारखंड के विकास को बढ़ावा मिलेगा। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि देश के विकास में झारखंड का बहुत बड़ा योगदान है। झारखंड में सड़क निर्माण ने यहां उद्योग की संख्या बढ़ेगी, जिससे रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन को जरूरत होती है जो झारखंड के जमशेदपुर में है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज जमशेदपुर समेत आस-पास के लोगों की सुविधा के लिए 3800 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर और 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, एनएचएआई के टेक्निकल मेंबर महादेव सिंह, एनएचएआई के चीफ जेनरल मैनेजर, सीजेएम एसके मिश्रा, एएस कपूर, स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर एके दास के अलावा अन्य अतिथि मौजूद थे।

इन परियोजनाओं का हुआ उधाटन

  1. 465 करोड़ की लागत से बने 44 किमी लंबी रांची-महुलिया सेक्शन में जमशेदपुर-महुलिया फोर लेन सड़क।
  2. एनएच-99 पर 38 किमी लंबी 114 करोड़ की लागत से बने गोनिया-बालूमाथ-चंदवा मार्ग।
  3. एनएच-100 पर बिरहु-सिमरिया-चतरा मार्ग का निर्माण, जिसकी लंबाई-46 किमी और लागत है 48
  4. रामगढ़ के पटेल चौक में एनएच-33 में 6 लेन अंडरपास का निर्माण 24 करोड़ की लागत से किया गया है।

वाराणसी-रांची इकॉनोमिक कॉरिडोर के चार सड़कों का शिलान्यास

  1. एनएच-75 पर वाराणसी-रांची इकॉनोमिक कॉरिडोर के कुरु से उदयपुरा तक 4 लेन सड़क का निर्माण। जिसकी लंबाई-39 किमी और लागत है 1423 करोड़।
  2. एनएच-75 पर वाराणसी-रांची इकॉनोमिक कॉरिडोर के उदयपुरा से भेगु तक 4 लेन सड़क का निर्माण। इसकी लंबाई 50 किमी और लागत 1437 करोड़ है।
  3. एनएच-75 पर वाराणसी-रांची इकॉनोमिक कॉरिडोर के भेगु से शंखा तक 4 लेन सड़क का निर्माण। इसकी लंबाई 49 किमी एवं लागत 1,391 करोड़।
  4. एनएच 75 पर वाराणसी-रांची इकॉनोमिक कॉरिडोर के खजुरी से विंढमगंज तक 4 लेन सड़क का निर्माण। लंबाई 41 किमी तथा लागत 1232 करोड़।

रायपुर-धनबाद इकॉनोमिक कॉरिडोर के दो सड़कें

  1. रायपुर-धनबाद इकॉनोमिक कॉरिडोर के बोकारो जैनामोड़ से गोला तक 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क का निर्माण। लंबाई 32 किमी और लागत 674 करोड़।
  2. रायपुर-धनबाद इकॉनोमिक कॉरिडोर के गोला-ओरमांझी तक 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क का निर्माण। लंबाई 28 किमी व लागत 673 करोड़। कई शहरों में बाईपास व सड़क का हुआ शिलान्यास
  3. लोहरदगा शहर का बाईपास निर्माण, लंबाई 20 किमी, लागत 459 करोड़।
  4. चतरा शहर का बाईपास निर्माण, लंबाई 14 किमी, लागत 235 करोड़।
  5. लामटा से गोनिया तक 2 लेन पेवर्स शोल्डर का निर्माण, लंबाई 18 किमी, लागत 98 करोड़।
  6. दुवारी से रोल तक रोड का निर्माण, लंबाई 26 किमी, लागत 85 करोड़।
  7. कुटीमोड़ से हुटार तक वाया रामगढ़ ब्लॉक हेड क्वार्टर पथ का निर्माण, लंबाई 24 किमी, लागत 81 करोड़।
  8. बनासो से बुडगढ्डा मार्ग का निर्माण, लंबाई 28 किमी, लागत 68 करोड़।
  9. मोहम्मदगंज से हैदरनगर वाया पनसा अधोरी रानीदेवा रोड का निर्माण, लंबाई 17 किमी, लागत 62 करोड़।
  10. चैनपुर से महुआडांड़ मार्ग, डुमरी तक 2 लेन सड़क का निर्माण, लंबाई 12 किमी, लागत 59 करोड़।
  11. गुमला से कोलेबिरा मार्ग का निर्माण लंबाई, 47 किमी, लागत 57 करोड़।
  12. देवलटांड स्थित भागवान आदित्यनाथ मंदिर को एनएच-33 से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण, लंबाई 2 किमी, लागत 2 करोड़।

राजहरा और कामता में बनेगा आरओबी

  1. डालटनगंज से राजहरा के बीच आरओबी का निर्माण, लागत 84 करोड़।
  2. गोला-चारू मार्ग पर कामता में आरओबी का निर्माण, लागत 35 करोड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *