Home » सीजन में पहली बार आज सुबह धना कोहरा के आगोश में रहा रांची

सीजन में पहली बार आज सुबह धना कोहरा के आगोश में रहा रांची

by Gandiv Live
0 comment

विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रहा, वाहन चालकों को हुई परेशानी
आज से 25 जनवरी तक अलग-अलग हिस्से में बारिश होने के आसार

रांची। इस सीजन में पहली बार आज पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा। सुबह सुबह 9 बजे तक पूरा जिला घना कोहरे के आगोश में रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। आज सुबह की स्थिति यह रही कि 10 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और हल्की धूप खिली। सुबह से कोहरा छाए रहने के कारण मौसम काफी सर्द रहा। हल्की धूप के कारण मौसम लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों और टोपियों का सहारा लेना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में आज से 25 जनवरी तक अलग-अलग हिस्से में बारिश होने के आसार हैं। आज गढ़वा से लेकर साहिबगंज तक के इलाके में बारिश होने की संभावना है। इसका असर गुमला, रामगढ़, बोकारो और रांची में भी देखने को मिलेगा। मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
वहीं कुछ जगहों पर ओले और वज्रपात भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा में बारिश होने के आसार हैं।

तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम 10. 5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 25 जनवरी तक बारिश होने के बाद उत्तर-पश्चिम की दिशा से ठंडी हवा चलेगी और पारा 14 से गिरकर 7-8 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

गांडीव लाइव एक नवीनतम समाचार वेबसाइट है जो रांची और दुनिया भर की ताज़ा और ट्रेंडिंग ख़बरों को आपके सामने प्रस्तुत करती है। यहां आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन, और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में सरल और प्रभावी ढंग से मिलेगी।

All Right Reserved. Designed and Developed by Gandiv Live