Home » अवैध संबंध में बाधक बने पुत्र का पिता ने किया मर्डर, प्रेमिका के साथ गिरफ्तार

अवैध संबंध में बाधक बने पुत्र का पिता ने किया मर्डर, प्रेमिका के साथ गिरफ्तार

by Gandiv Live
0 comment
murder

पलामू। अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पुत्र को पिता ने मौत के घाट उतार दिया। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी पिता और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में साथ देने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह के पूणार्डीह टोला में सकेन्द्र साव (24वर्ष) पिता सरेश साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में मृतक की मां रविंदा देवी ने लेस्लीगंज के रजहरा की रहने वाली बेबी देवी (31वर्ष) पति अनिल विश्वकर्मा के खिलाफ सकेन्द्र की हत्या करा देने की एफआइआर दर्ज करायी थी। इस हत्याकांड में पिता पर भी संदेह था। पुलिस ने मौके से पिता को हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद 24 घंटे के भीतर हत्या मामले का खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने गुरूवार दोपहर 1.30 बजे पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह सकेन्द्र साव की हत्या की जानकारी होने पर थाना प्रभारी अंचित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गयी। टीम में पु।अ।नि। विश्वनाथ कुमार राणा, स।अ।नि। बसंत दुबे, सुबोध कुमार, जवान संजय तिग्गा एवं वीरेन्द्र कुमार को शामिल किया गया। छानबीन और एफआइआर के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई।
एसडीपीओ ने कहा कि सरेश साव और बेबी देवी के बीच पांच वर्ष से अवैध संबंध था। बेबी भी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। उसके पति का पिछले पांच साल से कोई अतापता नहीं है। इस अवैध संबंध का सकेन्द्र विरोध करता था। कई बार मारपीट भी हुई थी। घटना वाली रात भी सकेन्द्र और उसके पिता के बीच विवाद हुआ था।

लगातार विवाद और विरोध के कारण बेबी और सरेश ने मिलकर सकेन्द्र की हत्या की योजना बनायी। इस घटना में दो अन्य लोगों को भी शामिल किया गया। घटनास्थल पर तीन लोगों की मौजूदगी रही। टांगी से सकेन्द्र की हत्या की गयी। हत्या में इस्तेमाल टांगी गांव के माइंस के गड्ढे के पानी से बरामद किया गया। घटना वाले दिन सकेन्द्र हर दिन की तरह पुराने घर से भोजन करने के बाद नये अर्द्धर्निमित पक्का मकान में सोने चला गया था।
बरामदे पर सोया हुआ था। इसके बारे में मृतक के पिता को पूरी जानकारी थी। 14-15 अक्टूबर की रात पिता दो अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा और फिर उसने बेटे के सिर पर टांगी से कई बार वार किया और मौत के घाट उतार दिया। मृतक डालटनगंज-रांची मुख्य मार्ग पर पंचर की दुकान चलाता था। उसका एक छोटा भाई भी है, जो एनडीपीएस एक्ट में ओडीशा के जेल में बंद है।

You may also like

Leave a Comment

गांडीव लाइव एक नवीनतम समाचार वेबसाइट है जो रांची और दुनिया भर की ताज़ा और ट्रेंडिंग ख़बरों को आपके सामने प्रस्तुत करती है। यहां आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन, और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में सरल और प्रभावी ढंग से मिलेगी।

All Right Reserved. Designed and Developed by Gandiv Live