ओरमांझी के पुनदाग में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा

By | November 30, 2022


हम सभी को भगवान बिरसा के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए : जगरन्नाथ महतो
ढोल नगाड़ों व मांदर की थाप पर नाचते गाते नृत्य मंडली के लोग समारोह में पहुंचे

रांची। ओरमांझी प्रखंड के पुनदाग बारह पड़हा मैदान में आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो व राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू शामिल हुए। समारोह में पंहुचे अतिथियों का स्वागत ढोल नगाड़ा व झारखंडी रीति रिवाज से किया गया। समारोह में पहुंचे अतिथियों ने मौके पर धरती आबा बिरसा मुंडा के प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा समारोह के अवसर पर बारह पड़हा मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन बालक व बालिकाओं का किया गया। समारोह में सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने कम उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान आंदोलन कर जल जंगल जमीन की रक्षा करने और साहूकारों के दमनकारी नीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहे। उनकी कुर्बानियों को नहीं भूला जा सकता है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। वही समारोह के संरक्षक भीम मुंडा ने कहा कि झारखंड की पहचान अखाड़ा व यहां की सभयता व संस्कृति से है जिस को बचाए रखने में हम सभी का योगदान जरूरी है। बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ाई बिरसा मुंडा के नाम से ही झारखंड को जाना जाता है। समारोह को लेकर तरह-तरह मिठाई एवं खिलौने की दुकानें सजी थी। जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया। रात में नागपुरी आर्केस्ट्रा का भी आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्य रूप से कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, झामुमो के वरिष्ठ नेता अंतु तिर्की, आजसू पार्टी के जिला सचिव रामधन बेदिया, भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाहन, जिप सदस्य सरिता देवी, पंचायत समिति सदस्य रश्मि रेखा मुंडा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *