सोनारी में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने दागे पांच गोलियां

By | July 29, 2022

बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था अजय, आपसी रंजिश की आशंका

जमशेदपुर। सोनारी सी रोड में आज सुबह अजय साह नामक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे को कदमा के जुस्को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। घटना की जानकारी के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किए है। काफी दिनों बाद मॉर्निंग क्राइम की घटना शहर में हुई है। बताया गया कि अजय उर्फ अमित शाह उर्फ टिंकू को अपराधियों ने पांच गोली तब मारी जब वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस सोनारी खुटाडीह घर लौट रहा था। सोनारी सी रोड मोड़ पर जोजो पान दुकान में रुककर पान मसाला ले रहा। तभी पीछे से पांच की संख्या में अपराधी आए और अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गोली मारने वाले लोग पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अजय को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना स्थल पर सिटी एसपी के विजय शंकर, डीएसपी मुख्यालय 2 कमल किशोर और थाना प्रभारी पहुंचे और घटना के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली।

सूद ब्याज का काम करता था अजय
अजय सूद ब्याज का काम करता था। वह पूर्व में खासमहल के पास रहता था। प्रेम विवाह करने के बाद वह परिवार से अलग होकर सोनारी में किराए के मकान में रहता था। परिजनों ने रंजित झा नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि रंजित भी सूद ब्याज का काम करता है। रंजित और अजय के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।

मृतक की कार से तीन हथियार बरामद
इधर जब पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद मृतक अजय की कार की तलाशी ली तो उसमे से तीन हथियार भी बरामद किए गए। जिसमे से एक नकली और दो असली हथियार थे। इसके अलावा एक हॉकी स्टिक भी बरामद की गई। कार में गोलियां भी रखी गई थी। मृतक की कार में हथियार कहां से आया और उसने किस घटना को अंजाम देने के लिए हथियार रखा था पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *