कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

By | November 30, 2022

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता विधायक दल आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक प्रदीप यादव ने इंदौर में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के बाद आज दिल्ली पहुंच कर अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। उन्हें झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। जानकारी देते हुए प्रदेश के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संगठन महासचिव को प्रदेश में 12 जिलों में अब तक आयोजित हुए भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत दिनों प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के मौजूदगी में सभी नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधियों का सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया। उन्हें अपने दायित्व एवं कर्तव्यों के पालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने प्रदेश के नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा को आम लोगों का अपार समर्थन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *