आदिवासी समाज के लिए हर दुख सुख में खड़ा रहूंगा : चंद्रप्रकाश चौधरी

By | January 14, 2023
Rajrappa foto

रजरप्पा। मंदिर के गेस्ट हाउस में अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा गोला प्रखंड का पंचायत स्तरीय मिलन समारोह सह परिचय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि सरस्वती देवी, कपिल मुंडा पूर्व पार्षद, निरंजन मुंडा केंद्रीय सचिव, आदिवासी महासभा के जिला सचिव अशोक राम बेदिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बेदिया, प्रवक्ता डीसी सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष प्रकाश करमाली, रोशन लाल मुंडा जिला प्रवक्ता रांची उपस्थित थे। इस मौके पर सांसद ने अपने विचारों को रखते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लिए हर दुख सुख में खड़ा रहूंगा। आदिवासी हितों की रक्षा तथा उनके विकास के लिए सामाजिक स्तर पर और पार्टी स्तर पर भी हर सहयोग करुंगा, उनके सुख-दुख में भाग लूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक मुंडा तथा संचालन लकी करमाली ने की। मौके पर प्रखंड सचिव परमेश्वर बेदिया सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *