Bihar : डीएम की कार से कुचलकर तीन की मौत, नेशनल हाइवे जाम

By | November 21, 2023

Bihar News : पांच दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और मधेपुरा के जिलाधिकारी की इनोवा कार नेशनल हाइवे 57 पर अनियंत्रित हो गई। कार से चार लोग कुचले गए, जिनमें तीन की घटनास्थल पर मौत हो गई।

मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हुई। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि यह गाड़ी मधेपुरा की डीएम की है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद उनका सुरक्षाकर्मी डीएम को सुरक्षित लेकर भाग गया।

Screenshot 2023 11 21 113637

घायल का डीएमसीएच में चल रहा इलाज
लोगों का कहना है कि मधेपुरा के DM विजय प्रकाश मीणा बीते 5 दिनों से छुट्टी पर थे। वह पटना से मधेपुरा जा रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। इससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे डीएमसीएच भेजा गया है।

Screenshot 2023 11 21 113657

गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई
स्थानीय ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि आज सुबह फुलवारी टोला के पास मधेपुरा डीएम की गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला, एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनोवा गाड़ी में डीएम थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH 57 को जाम कर दिया है। सूचना पाकर मधुबनी के SP सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *