विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर, इसके माध्यम से जनाकांक्षाओं को पूर्ण करे : राज्यपाल

By | November 22, 2022

झारखंड विधानसभा का 22 वां स्थापना दिवस समारोह का राज्यपाल ने किया उदघाटन
भाकपा माले के विधायक विनोद को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा गया

रांची। झारखंड विधानसभा का 22 वां स्थापना दिवस समारोह का उदघाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह में भाकपा माले के विधायक विनोद को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा गया। झारखंड विधानसभा के कर्मियों को भी उत्कृष्ट कर्मी का सम्मान मिला। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि विद्यायकों का यह परम दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं के प्रति सजग रहें। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और हमारे लिए यह अवलोकन का विषय है कि 22 वर्षों में हमने इस मंदिर के माध्यम से जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने में कहां तक सफलता अर्जित की। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को अक्षुण्ण रखना जनप्रतिनिधियों के दायित्व है। कहा कि यह दुख का विषय है कि दिनों दिन सदन के बैठकों की संख्या कम होते जा रही है। कार्यवाही में अवरोध चिंता का विषय है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ग्रामीण आज भी कई चुनौतियों से गुजर रहे हैं। कार्यपालिका के साथ-साथ विधायिका को भी इनकी तस्वीर बदलने की कोशिश करनी चाहिए। उत्कृष्ट विधायक विनोद कुमार सिंह, शहीदों को परिजन, टॉपर विद्यार्थियों और सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई दी। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह को याद किया। उन्होंने अपील की कि सदन में पक्ष-विपक्ष को गंभीर होना चाहिए, ताकि सदन का समय व्यर्थ न जाए. उसका सदुपयोग हो।

सम्मान बगोदर की जनता को समर्पित: बिनोद सिंह

बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि उनका यह सम्मान बगोदर और राज्य की जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 22 वर्ष बीत गए लेकिन अभी भी हमें बहुत कुछ करना है। जल, जंगल जमीन से जुड़ी समस्याएं आज भी हैं। कहा कि हमें लोकतांत्रिक संस्थाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

विधानसभा के कर्मी हुए सम्मानित
संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा, निजी सहायक अमित कुमार दास, वरीय सचिवालय सहायक अनवारुल हक, चालक हेमंत कुमार चौरसिया और अनुसेवक अजीत कुमार नारायण को प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।

इन शहीदों को मिला सम्मान
शहीद मेजर सम्राट मैती, लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प कुमार, कुलदीप उरांव, ठाकुर हेंब्रम, आरक्षी शंकर नायक, संदीप सिंह, संदीप कुमार पाल, चितरंजन कुमार।

उत्कृष्ट कार्य के लिए इन जवानों को मिला सम्मान
मेजर कर्नल राजेश सिंह, मेजर कुमार अंकुर, मो जावेद, कर्मदेव उरांव एवं फेलिक्स पेट्रिक पिंटू।
इन खिलाडियों को मिला सम्मान
लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा, अंजलि मुंडा, अनिता कुमारी तथा सुधा अंकिता तिर्की।

इंटर की टॉपर छात्राओं को मिला पुरस्कार
मानसी शाहा इंटरमीडिएट आर्ट्स की टॉपर, प्रिया कुमारी इंटरमीडिएट साइंस की टॉपर
और निक्की कुमारी इंटरमीडिएट कॉमर्स की टॉपर।

मैट्रिक के टॉपर
छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिनमें तनु कुमारी, अभिजीत शर्मा, तानिया शाह, रिया कुमारी, निशा वर्मा और निशु कुमारी।

संसदीय दायित्व के तीन वर्ष का लोकार्पण
स्पीकर रबींद्र नाथ महतो द्वारा रचित पुस्तक संसदीय दायित्व के तीन वर्ष का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उड़ान पुस्तिका का विमोचन किया जा रहा है। राज्यपाल का अभिभाषण पुस्तक का विमोचन किया गया। वित्त मंत्री का बजट भाषण पुस्तक का विमोचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने अपने लिखी किताब विचारों के 11 अध्याय से आये 27900 की रॉयल्टी मुख्यमंत्री राहत देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *