Home » दूल्हा नहीं गिन पाया 2100 रुपये तो भड़क गई दुल्हन, बोली-अंगूठाछाप से शादी नहीं करूंगी

दूल्हा नहीं गिन पाया 2100 रुपये तो भड़क गई दुल्हन, बोली-अंगूठाछाप से शादी नहीं करूंगी

by Gandiv Live
0 comment

फर्रुखाबाद : वैसे तो शादी-बारात के अनेकों किस्से सुनने और देखने को मिल चुके हैं, हालांकि इस बार जो मामला सामने आया है उसने सभी को हैरान कर दिया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। यहां एक गांव में बारात आई थी।


द्वारचार की रस्म की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हे पर लोगों को कुछ शक हुआ तो लड़की के भाई ने दूल्हे के हाथ में रुपये थमा दिए और उसे गिनने के लिए कहा।
दूल्हा पर जब रुपयों को नहीं गिन पाया तो दूल्हे ने यह बात दुल्हन बनी बहन को बताई। भाई की बात सुनते ही दुल्हन भड़क उठी और दूल्हे संग शादी करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन के इस फैसले से बारातियों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। देर रात तक दुल्हन को मनाने कोशिश चलती रही लेकिन वह नहीं मानी। जानकारी के अनुसार दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष को बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया गया है।

banner


मैनपुरी जिले से एक ग्रामीण अपने पुत्र की बारात गुरुवार की शाम एक गांव में लेकर पहुंचा। धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ। यहां टीका चढ़ने की रस्म पूरी हुई। दरवाजे के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी कि तभी दूल्हे को लेकर चर्चा होने लगी। कह दिया गया कि लड़का पढ़ा लिखा नहीं है। इस पर दुल्हन के भाई ने दूल्हे के हाथ पर 2100 रुपये रखे और गिनने के लिए कहा तो वह नहीं गिन पाया।

इसकी जानकारी भाई ने अपनी बहन को दी। इसी को लेकर लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। कहा कि लड़की के घर वालों ने बारातियों के साथ मारपीट की है और बंधक बना लिया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। बाद में पंचायत हुयी। लेन देन की पंचायत होने के बाद दूल्हा बगैर दुल्हन के वापस लौट गया।


दूल्हा नहीं गिन पाया 2100 रुपये
मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। लड़की के दरवाजे पर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। खाना-पीना शुरू हो गया था। ज्यादातर बाराती खाना खाने चले गए। उधर द्वारचार की रस्म भी शुरू हो गई। इसी बीच दुल्हन के भाई ने दूल्हे को 2100 रुपये पकड़ा दिए और गिनने को कहा। काफी देर तक दूल्हा नोटों को पलटता रहा, लेकिन वह रुपयों को नहीं गिन सका। यह देख वहां खड़ा दुल्हन का भाई दंग रह गया और फिर इसकी जानकारी उसने अपनी बहन को दे दी।


दुल्हन बोली : अंगूठाछाप से नहीं करनी शादी
होने वाला पति अंगूठाछाप है, इसकी जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन बोली, मैं किसी अंगूठाछाप से शादी नहीं कर सकती। इस बात पर हंगामा भी हुआ। सात फेरों से पहले हंगामा होता देखकर लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।

You may also like

Leave a Comment

Soledad is the Best Newspaper and Magazine WordPress Theme with tons of options and demos ready to import. This theme is perfect for blogs and excellent for online stores, news, magazine or review sites.

Buy Soledad now!

u00a92022u00a0Soledad.u00a0All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0Penci Design.