जमशेदपुर। रांची-टाटा मार्ग पर चौका में कार और ट्रक की टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि आज सुबह करीब 7:30 बजे एनएच 33 पर चौका थाना क्षेत्र के दिरलोंग पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार एक स्विफ्ट कार ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कार चालक और उसमें सवार पति, पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इधर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस का सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क के बीच से हटा कर किनारे कर दिया है। जानकारी अनुसार कार में सवार पति, पत्नी और उनका बेटा रामगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर मनोज अग्रवाल, ललिता अग्रवाल और नमन अग्रवाल ओडिशा के रायरंगपुर लौट रहे थे। उसी दौरन चालक को कार चलाते वक्त झपकी आ गई। इससे रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।