Home » अनिल सिंह आजाद के निधन पर राजद में शोक की लहर

अनिल सिंह आजाद के निधन पर राजद में शोक की लहर

by Gandiv Live
0 comment

रांची। झारखंड राजद के नेता अनिल सिंह आजाद के निधन से पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है। प्रदेश मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में शोक सभ का आयोजन किया गया। पार्टी के नेताओं ने आजाद के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। संजय सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने में आजाद ने अहम भूमिका निभाई थी। लालू प्रसाद यादव के नीति-सिद्धांत को मानते हुए राजद को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया था। वे जिला अध्यक्ष व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सहित कई महत्वपूर्ण पद पर रह चुके थे। उनके निधन से पूरा राजद परिवार दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। शोक सभा में युवा अध्यक्ष रंजन यादव, श्यामदास सिंह, डॉ मनोज कुमार, कमलेश यादव, साहिल सहानी, सारोज यादव, विजय रविदास, अशोक यादव, सुदेश्वर राम, राहिल राज, प्रमोद यादव सहित अन्य नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की।

You may also like

Leave a Comment

गांडीव लाइव एक नवीनतम समाचार वेबसाइट है जो रांची और दुनिया भर की ताज़ा और ट्रेंडिंग ख़बरों को आपके सामने प्रस्तुत करती है। यहां आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन, और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में सरल और प्रभावी ढंग से मिलेगी।

All Right Reserved. Designed and Developed by Gandiv Live