रांची। नामकुम में सुरेंद्र राय हत्या के आरोपी संदीप थापा को रांची सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने संदीप थापा को हत्या मामलें में दोषी करार दिया है। सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की कोर्ट में सुरेंद्र राय हत्याकांड की सुनवाई हुई। सभी पक्षों को सुनने और गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने संदीप थापा, चंद्रमौली सिंह और सुजीत सिन्हा को दोषी करार दिया है। पिछले दिनो सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी के केस में संदीप थापा को गिरफ़्तार जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद से वह होटवार जेल में है। अदालत सजा की बिंदु पर 25 जून को सुनवाई करेगा।
वर्ष 2008 में सुरेंद्र राय की हत्या हुई थी
वर्ष 2008 में नामकुम थाना क्षेत्र में सुरेंद्र राय की हत्या हुई थी। जिसमें संदीप थापा समेत अन्य 5 आरोपी बनाये गये थे। हत्याकांड को साबित करने के लिए पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किये थे और गवाहों के बयान दर्ज करवाये थे।