Monthly Archives: October 2023

झारखण्ड सरकार गरीबों को देगी 3 कमरे का मकान

झारखंड  | झारखंड के करीब 8 लाख लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग एक पोर्टल तैयार हो चुका है. इसे जैप आइटी के सहयोग से विकसित किया गया है. अगले 3 वर्ष में लगभग 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर राज्य सरकार अपनी निधि से जरूरतमंद… Read More »

जाम में फँसे CM Hemant देखें तस्वीरें…

राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई रेंगते हुए निकले झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम सिक्योरिटी ने पैदल चलकर पार किया रास्ता Aamir/ राँची। राजधानी में अक्सर भीषण जाम लग जाता है। इस जाम में अक्सर आम और ख़ास लोग फँस कर रंगते नज़र आते हैं। आज तक राजधानी में जाम की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं… Read More »

Ranchi में खुलेगा Apollo Hospital

CM हाउस में अपोलो हॉस्पिटल और राँची नगर निगम के बीच हुआ डीड पर हस्ताक्षर राँची। राजधानी में अपोलो हास्पिटल खोलने का रास्ता साफ़ हो गया है। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ए ओ बोलो हॉस्पिटल और राशि नगर निगम के बीच डीड पर हस्ताक्षर हुआ। रांची स्मार्ट सिटी… Read More »

EX CM Raghubar बनें ओडिशा के Governor

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गणेशी लाल की जगह रघुवर दास लेंगे। वहीं, इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर यह जानकारी दी। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।… Read More »

बोकारो में भीड़ ने महिला को ज़िंदा जलाया, देखें वीडियो….

ज़मीन के विवाद में रिश्तेदारों ने दिया लोमहर्षक घटना को अंजाम बोकारो। ज़िला के रितुडीह में एक महिला को भीड़ ने आज जिंदा जला दिया। जलने से महिला अमीषा परवीन की मौत हो गयी है। इस घटना में महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा… Read More »

बंद पड़े सिदगोड़ा बस डिपो में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

  जमशेदपुर। सिदगोड़ा बस डिपो में आज सुबह भीषण आग लग गई। यह बस डिपो काफी समय से बंद है। आज सुबह लगभग छह बजे स्थानीय लोगों ने बस डिपो से धुंआ उठता देखा। इसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सुबह करीब आठ बजे के आसपास दमकल आने के बाद आग बुझाने… Read More »

बेलवागढ़ा में अवैध बालू के स्टॉक के समीप युवक की हत्या

सुबह शव देखने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी, पुलिस कर रही है जांच रामगढ़। बेलवागढ़ा में अवैध बालू स्टॉक के पास झाड़ियों के पीछे से एक युवक का शव मिला। शव की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के शरीर और माथे पर गं•ाीर चोट के निशान हैं। सूचना पर… Read More »

राजधानी के कई हिस्सों में बिजली गुल… परेशान रहे लोग

रांची : राजधानी के कई हिस्सों में सुबह 11 से 1 बजे तक बत्ती गुल रहेगी। जिसमें डोरंडा, अनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हिनू सहित कई इलाकों में यह स्थिति बनी रहेगी। 33 केवी कुसई फीडर किया जायेगा। जिस कारण पावर कट रहेगा।  

कांग्रेस नेता के भाई पर FIR दर्ज

बिलासपुर :  जानलेवा हमले के आरोपी युवक कांग्रेस नेता के भाई का बचाव करने से पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने थानेदार के रवैये पर सवाल उठाते हुए थाने का घेराव कर दिया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के… Read More »

न्यू लाइफलाइन नर्सिंग होम में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

जच्चा- बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं, पहले भी करा चुके हैं एक साथ तीन बच्चों का प्रसव- डॉ रजनी कुमारी हजारीबाग पेलावाल की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया और तीनों ही स्वस्थ हैं। जब प्रेग्नेंसी के बाद अल्ट्रासाउंड में पता चला कि महिला के गर्भ में तीन बच्चे पल रहे हैं, तो महिला… Read More »

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रूपी सोरेन को सांस संबंधी समस्या होने के बाद शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया है।

धनबाद के जोगता में फटी धरती, तीन घर धरती में समा गया

धनबाद: धनबाद के बीसीसीएल अग्निप्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी पर खतरा लगातार बरकरार है। ताजा मामला जोगता थाना क्षेत्र के जोगता 11 नंबर हरिजन बस्ती की है, जहां रविवार को तेज आवाज के साथ भयावह गोफ बन गया है। साथ ही उसमें से भारी मात्रा में गैस रिसाव भी हो रहा है। गोफ… Read More »

पुटकी में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सोया था दुकान में

धनबाद। पुटकी थाना क्षेत्र में स्थित श्रीनगर कॉलोनी के समीप 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता जेनरल स्टोर संचालक नौशाद आलम है। 18 वर्षीय बेटा मोहम्मद रेहान ने बीती रात अपने दुकान मे गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना को लेकर छात्र के पिता ने बताया कि… Read More »

अवैध लॉटरी के कारोबार का भंडाफोड़, लॉटरी टिकट व कार के साथ दो गिरफ्तार

गिरिडीह। बगोदर में अवैध रूप से चल रहे अवैध लॉटरी के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर इसका खुलासा किया। करोड़ों के इनाम का लालच देकर अवैध रूप से लॉटरी टिकट बेच रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध लॉटरी की टिकटें और एक कार भी… Read More »

पटना से पूजा करने रजरप्पा आये दो युवक भैरवी नदी में बहे, बच गयी जान

आसपास के फल फूल बेचने वाले लोगों ने काफी मशक्कत से दोनों को निकाला रामगढ़। प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर स्थित भैरवी नदी के तेज बहाव में बिहार से आये दो युवक फंस गये। दामोदर भैरवी संगम स्थल के पास दोनों युवक बचते बचाते एक गड्ढे में किसी तरह चट्टान को पकड़ा और खड़े होकर… Read More »

मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में आग से सात की मौत; 51 घायल अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर

  मुंबई  : महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है, वहीं 51 लोग घायल हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया… Read More »

जाम से हलकान राजधानी! समस्या से निपटने के लिए तैयार की गई क्विक एक्शन ट्रैफिक टीम

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए अब स्पेशल टीम का गठन किया गया है. रांची एसएसपी के निर्देश में क्विक एक्शन ट्रैफिक टीम का गठन कर शहर को जाम मुक्त करवाने की शुरुवात की गई है, क्विक एक्शन ट्रैफिक टीम में पुलिस के साथ साथ रांची नगर निगम की… Read More »

हुंडरू फॉल में बहे शिवम का 4 दिन बाद मिला शव, हादसे के बाद भाग गए थे ‘दोस्त’

रांची के हुंडरू फॉल में विगत सोमवार को एक युवक बह गया था। युवक का नाम शुभम है। शुभम के शव को पुलिस ने गुरुवार को (5 अक्टूबर) को फॉल के जोगिया दह के पास चट्टानों के बीच से बरामद कर लिया है। हालांकि पानी में चार दिन में रहने के कारण शव पूरे तरीके… Read More »

सारठ में लापता व्यक्ति का तालाब में तैरता हुआ मिला शव

देवघर। सारठ से लापता सारठ प्रदीप राउत का शव आज सुबह तालाब से बरामद किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में तैरता प्रदीप का शव देखकर उसके परिजनों को खबर दी। इसके बाद परिजन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। बताया जाता है कि लापता प्रदीप के कपड़े कल तालाब… Read More »

युवती ने हाथ की नस काटकर सो गयी थी, सुबह मिली लाश

बोकारो। जरीडीह थाना के लंगटाटांड़ टोले में एक युवती ने हाथ का नस काटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार लंगटाटांड़ निवासी रूपलाल सिंह की 23 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी 5 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद छत पर गयी और उसने धारदार हथियार से अपनी बांयी हाथ की नस काट ली। नस काटने… Read More »

बच्चा गोद लेने के लिए अविवाहित गर्भवती की कर दी गयी गैर इरादतन हत्या

कोख की सौदेबाजी में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल चाईबासा। अविवाहित गर्भवती युवती के गैर संस्थागत प्रसव और कोख की सौदेबाजी के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी महिलाओं पर गैर इरादतन हत्या सहित कई मामले दर्ज कर सभी… Read More »