Monthly Archives: August 2023

खेत में काम करने जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

गोड्डा। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के धरमुडीह गांव की है। घटना आज अहले सुबह की है, जब धरमुडीह गांव का ही एक युवक नीतीश कुमार महतो 17 वर्ष घर से खेत में काम करने के लिए जा रहा था। उसी क्रम में… Read More »

बिनोद नगर में बंद घर पर चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों की संपत्ति ले उड़े

धनबाद। नोएडा के आईटी कंपनी में कार्य करने वाले शायन मुखर्जी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। विनोद नगर के त्रिमूर्ति मंदिर के पास बंद घर से चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। बिनोद नगर के मकान में दो तीन महीनों से ताला लगा हुआ था। गृहस्वामी शायन मुखर्जी… Read More »

कतरास के मोदीडीह में जामा मस्जिद के पिछले हिस्से में बना गोफ

तीन दिनों से हो रही बारिश से भू धंसान की दूसरी घटना, क्षेत्र में दहशत का माहौल धनबाद। आज सुबह बीसीसीएल एरिया 4 के सिजुआ स्थित मोदीडीह कोलियरी के समीप तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती के निकट जामा मस्जिद के पीछे गोफ बनने से इलाके में भय व दहशत का माहौल है। वर्ष 2021 एवं 2022 में… Read More »

एनटीपीसी में कार्य करने वाले कंपनी से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

चतरा। एनटीपीसी टंडवा में कार्य रही कंपनी सिम्प्लेक्स के कर्मचारी को जेजेएमपी के नाम पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित अगिया टोला निवासी फलेन्द्र गंझू उर्फ ठुपा गंझु के रूप में हुई। आरोपी के पास से धमकी देने में उपयोग… Read More »

रांची में सुपरस्टार रजनीकांत ने राज्यपाल से की मुलाकात

रांची | दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत बड़े ही गुपचुप तरीके से रांची आये और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। झारखंड के महामहिम से हुई इस हाई प्रोफाइल मुलाकात के बाद झारखंड के राजनेताओं के कान खड़े हो गये हैं और उसको लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो… Read More »

आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया झारखंड के गिरिडीह का लाल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में आज सुबह आंतकियों किया हमला गिरिडीह। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में झारखंड का एक लाल शहीद हो गया। गिरिडीह का रहने वाला अजय कुमार राय को आज सुबह आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में गोली लग गयी। शहीद जवान देवरी… Read More »

चोरी करने जा रहे दो अपराधियों देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार

खूंटी। पुलिस ने तोरपा रोड से दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपराधी हथियार लेकर तोरपा रोड में किसी घटना को अंजाम देने निकले थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बिहार के औरंगाबाद निवासी नरेन्द्र कुमार सिंह और खूंटी निवासी अभिजीत नाग… Read More »

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दुसरा गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर

बालूमाथ-बरियातू रोड पर देर रात घायल अवस्था में मिले थे दोनों युवक लातेहार। बालूमाथ-बरियातू रोड पर दुर्घटना में एक की मौत हो गयी। वहीं दुसरे व्यक्ति को गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस को शुक्रवार की देर रात गंभीर अवस्था में 2 लोग मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन… Read More »

मौर्यापुरी में बजरंगबली की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित

घटना पर स्थानीय लोगों में भारी रोष, दोषियों की शीध्र गिरफ्तारी की मांग गिरिडीह। असामाजिक तत्वों ने सिहोडीह मौर्यापुरी में बजरंगबली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। घटना शुक्रवार की देर रात की है लेकिन लोगों को आज सुबह मामलें के बारे में जानकारी हुुई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र… Read More »

मनरेगा योजना की 51 लाख घोटाला करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज के आधार पर निकाली थी राशि, बीडीओ भी है अभियुक्त दुमका। मनरेगा घोटाला में वेंडर रहे भाजपा नेता कालेश्वर मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है। कालेश्वर मुर्मू भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं। जानकारी के अनुसार जामा थाना में कांड संख्या 24/18, भादवि की धारा 409, 406, 420,… Read More »

चासनाला में सड़क हादसे में वेदाता स्टील के मैनेजर की दर्दनाक मौत

अपनी अपाची बाइक से लौट रहे थे घर अज्ञात वाहन ने ले लिया चपेट में धनबाद। झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में वेदाता स्टील के मैनेजर संदीप सुमन राय (32 वर्ष) की मौत हो गई। संदीप सुमन रात को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे इसी क्रम में यह दुर्घटना हुई। कार्यालय… Read More »

सर्च अभियान में रेरडाकोचा जंगल से पुलिस को मिला हथियार और कई सामान

सामानों में मोर्टार से लेकर बम और रोजमर्चा की उपयोग व खाने पीने की चीजें मिली चाईबासा। टोंटो थाना क्षेत्र के रेरडाकोचा जंगल के समीप सुरक्षा बलों ने पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन चलाया। जिसमें प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा के कोर टीम के हथियार और कई सामान… Read More »

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेढ़ में एक जवान शहीद

चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेढ़ में घायल दो जवानों में से एक जवान शहीद हो गया. शहीद जवान का नाम सुशांत कुमार है, वे ओडिशा के रहने वाले थे. बता दें, नक्सलियों के साथ मुठभेड़ होने के बाद घायल की स्थिति में दो जवानों को इलाज के लिए चाईबासा से एयरलिफ्ट… Read More »

प्रेम प्रकाश को ईडी ने बनाया लैंड स्कैम केस का आरोपी, होगी पूछताछ

रांची। पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट ने ईडी की याचिका को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद अब लैंड स्कैम केस में पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश भी आरोपी बन गए हैं। ईडी के वकील ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि प्रेम प्रकाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी… Read More »

आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

रांची। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की ओर से हटिया और रांची रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह सघन चेकिंग अभियान आरपीएफ आईजी संजय मिश्रा के निर्देश पर चलाई जा रही है। इस चेकिंग अभियान के दौरान यात्री के लगेज व पार्सल को चेक किया जा… Read More »

अनगड़ा थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे पांच हाइवा किया जब्त

अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा है बालू का अवैध कारोबार रांची। अनगड़ा थाना पुलिस ने बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच हाइवा को जब्त किया है। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे अवैध परिवहन करते बालू लदे पांच हाइवा को अनगड़ा थाना की पुलिस ने जब्त किया है।… Read More »

जेएसएससी ने जारी की परीक्षा का कैलेंडर, अक्टूबर से रिजल्ट आने लगेगा

अगले चार महीनों में 35,894 पदों पर नियुक्ति के लिए होंगे 12 परीक्षाएं रांची। झारखंड में इसी महीने से नवंबर तक बड़े पैमाने पर नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) ने कुल 35,894 पदों पर नियुक्ति परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है। सर्वाधिक नियुक्तियां सहायक आचार्य के पद पर होगी।… Read More »

कार सीख रहे नाबालिग ने कई लोगों को मारा धक्का, कई घायल

लोगों ने पीछा कर कार को रोका, नाबालिग को पकड़ कर जिरवाबाड़ी पुलिस को सौंपा साहिबगंज। कार सीखने की चाह में नाबालिग लड़के ने सड़क पर तांडव मचा दिया। कार सीखने के दौरान उसने कई लोगों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से कई लोग अस्पताल पहुंच गये। इनमें से एक छात्रा को सिर में… Read More »

चितरपुर में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में पंच प्रण की शपथ

रामगढ़। चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से चितरपुर बीडीओ उदय कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हाथ में मिट्टी लेकर अधिकारियों व कर्मियों को पंच प्रण की शपथ दिलाया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिट्टी संग्रहण… Read More »

नवविवाहिता का शव कुएं में मिला, ससुराल वाले घर छोड़ फरार

लड़की के परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, दोषी को गिरफ्तार करने की मांग कोडरमा। जयनगर के मतौनी में आज 19 वर्षीया विवाहिता का शव कुएं में मिला। मृतका अंशु कुमारी, पति धीरेंद्र राणा, ग्राम मतौनी है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने लड़की की हत्या कर कुएं में फेंक… Read More »