Monthly Archives: July 2023

तोरपा रोड एक्सीडेंट में चार की मौत

रांची। खूंटी-तोरपा मुख्य सड़क मार्ग पर डोडमा स्थित डांड़टोली गांव के पास मंगलवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना हाइवा और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत के कारण हुई। इसमें ऑटो में सवार एक महिला समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों… Read More »

रांची में भी होगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच

24 फ़रवरी से JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा सीरीज़ रांची। भारत 25 जनवरी 2024 से इंग्लैंड के साथ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की मेजबानी करेगा। इसमें से एक मैच राँची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। 23 फरवरी से 27 फरवरी 2024 को भारत और इंग्लैड के बीच चौथे टेस्ट की… Read More »

अजय कुमार सिंह बनें सिमडेगा डीसी

13 ज़िलों के उपायुक्त बदले, सरकार ने निकाला आदेश रांची। जियाडा (Jharkhand, industrial area development authority) के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह सिमडेगा के नए DC बनाये गए हैं। सिमडेगा के साथ ही राज्य के 13 ज़िलों के उपायुक्त को बदल दिया गया है। इस संबंध में आज मंगलवार देर शाम कार्मिक विभाग से अधिसूचना… Read More »

पांच पूर्व मंत्रियों पर दर्ज होगा पीई

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने दी स्वीकृति अमर बाउरी, डॉक्टर लुईस मरांडी, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा और रणधीर सिंह पर दर्ज होगा मामला रांची। झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्रियों अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, डॉ० नीरा यादव, लुईस मरांडी एवं नीलकंठ सिंह मुण्डा के विरूद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन की जॉच… Read More »

अफसरों की लापरवाही से 250 से ज्यादा पुलों का निर्माण लटका

हाइकोर्ट ने ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के टेंडर पर लगायी रोक रांची। झारखंड में अफसरों की मनमानी के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच नहीं पाती है और लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर नाराजगी प्रकट करते रहते हैं। ताजा मामला ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना की पुल-पुलियों… Read More »

जवान ने चार को तलवार से काटा, एक की मौत

पीडीएस डीलर की मौत, उसकी पत्नी सहित दो अन्य महिला की स्थिति गंभीर पलामू। जमीन विवाद में एक सनकी बीएसएफ के जवान ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, उनकी पत्नी समेत चार ग्रामीणों को तलवार से काट दिया है। इस घटना में पीडीएस डीलर की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग गंभीर रुप से… Read More »

5 आपराधिक गिरोह के 109 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी,10 गिरफ्तार

रांची। झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ झारखंड एटीएस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. पिछले एक सप्ताह के दौरान एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एटीएस की टीम ने झारखंड के पांच प्रमुख आपराधिक गिरोहों के 109 ठिकानों पर छापेमारी की है. यानी एटीएस की टीम हर दिन आपराधिक गिरोहों के 15 ठिकानों… Read More »

छात्राओं से छेड़खानी को लेकर लोगों ने किया पिठोरिया थाना का घेराव

रांची। जिले के पिठोरिया इलाके में स्थित एक स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस खबर के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में पिठोरिया थाना का घेराव किया। यह पूरा मामला पिठोरिया स्थित… Read More »

ड्यूटी में बासुकीनाथ मंदिर जा रही महिला होमगार्ड सड़क हादसे में घायल

फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है इलाज, स्थिति गंभीर दुमका। श्रावणी मेला बासुकीनाथ में ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त महिला होमगार्ड जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। महिला होमगार्ड जवान फूल कुमारी मरांडी ड्यूटी पर पति के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी क्रम में जाना थाना क्षेत्र… Read More »

डाल्टनगंज में मच्छली आपूर्ति कर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

धनबाद के राजगंज में जीटी रोड पर हुआ हादसा, पिकअप वैन व ट्रक में हुई टक्कर धनबाद। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं वाहन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गये है। घटना के बाद सभी को एसएनएमएमसीएच लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायलों को कोलकाता रेफर कर… Read More »

पाकुड़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

छापेमारी में जुटी पुलिस पाकुड़। आमरापाडा थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।महेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली इस महिला को बहला फुसला कर क़रीब 10 लोगों ने बीती रात पाडेरकोला हाई स्कूल मैदान में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल… Read More »

सगे भाई ने रची थी हत्या की साज़िश, राँची पुलिस ने किया नाकाम

भाई और दो शूटर गिरफ़्तार, भेजे गए जेल रांची। मुद्दई लाख बुरा चाहे, तो क्या होता है, होता वही है जो मंजूरे ख़ुदा होता है। आज एक बार फिर ये कहावत पंडरा बाज़ार समिति के व्यवसायी दीपक गुप्ता पर चरितार्थ हो गया है। दरअसल दीपक गुप्ता की हत्या की साज़िश उनके सगे भाई आनंद गुप्ता… Read More »

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

रांची। सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा में चल रहे अभियान के दौरान अचानक आईइडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान सीपी तिवारी जख्मी हो गए हैं। उन्हें आईइडी स्पलिटर लगा, जिससे वे घायल हुए। वे सर्च अभियान में निकले थे। घटना तुम्बाहाता में हुई है। गंभीर रूप से घायल… Read More »

जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने सदर अस्पताल में किया पौधरोपण

मानव का जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है: डॉ खेतान रांची। पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आज मेन रोड स्थित रांची सदर अस्पताल मे पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे चंदन, रंगन, कनेल, नींबू, आम, कचनार, मीठा नीम, गुलमोहर, चंपा, रातरानी सहित 50 से भी अधिक फलदार, छायादार, फूलों… Read More »

हेहल सीओ के ख़िलाफ़ फूटा ग़ुस्सा, सड़क पर उतरे लोग, जलाया पुतला

पंजी टू में छेड़-छाड़ का लगाया आरोप रांची। राजधानी के हेहल अंचल के सीओ के ख़िलाफ़ लोगों में भारी नाराज़गी है। आज सोमवार को शाम 4 बजे हेहल सीओ की कारगुजारियों का विरोध करते हुए काफ़ी संख्या में लोग इटकी रोड में एकत्रित हुए और नारेबाज़ी करते हुए हेहल सीओ का पुतला फूंका। विरोध करने… Read More »

गांव के मैदान से निकल आईपीएस बनीं सरोजिनी लकड़ा

सीएम हेमन्त सोरेन ने स्टेट पुलिस सर्विस से आईपीएस में प्रमोट सरोजनी लकड़ा समेत 24 अफ़सरों को लगाया बैच रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में नवप्रोन्नत राज्य पुलिस सेवा के 24 पुलिस अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर… Read More »

बोकारो रोड एक्सीडेंट में एक की मौत, कई गंभीर

बोकारो। बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बारी- कोऑपरेटिव मोड़ के पास हुए हादसे में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कुछ व्यक्ति घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। घटना में ऑटो में सवार अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना… Read More »

मुख्यमंत्री की फटकार का असर: देर रात सड़क पर उतरें डीआईजी, एसएसपी

आधी रात कर रहे हैं इंस्पेक्शन एएसआई समेत कई जवान सस्पेंड रांची। राजधानी समेत राज्य में बिगड़ रही लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नाराज़गी और फटकार का असर अब दिखने लगा है। कल देर रात डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी किशोर कौशल ने कई इलाकों में खुद इंस्पेक्शन कर ड्यूटी… Read More »

ज्ञानवापी मस्जिद या मंदिर, एएसआई ने आज से शुरू किया सर्वे

वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में मंदिर था या मस्जिद इसका सर्वे आज से एएसआई की टीम ने शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश शासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी किया है। हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार… Read More »

रांची महिला कांग्रेस के सैकड़ों महिलाओं ने मणिपुर के घटना का किया कड़ा विरोध

रांची | मणिपुर में महिलाओं को बिना कपड़ों के घूमाने का वीडियो सामने आने के बाद देश भर में कांग्रेस ने जताया विरोध रांची, महिला कांग्रेस के सैकड़ों महिलाओं ने मणिपुर के घटना की निंदा करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा की मांग और दोषियों को फांसी की मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय कांग्रेस… Read More »

15 सूत्री मांगों को लेकर रांची पहुंचीं रसोइया

रांची | 15 सूत्री मांगों को लेकर रांची पहुंचीं रसोइयों की मुख्य मांग है कि झारखंड में भी कई अन्य राज्यों की तर्ज पर रसोइयों का मानदेय लागू किया जाए। सभी रसोइया व संयोजिकाओं को 400 रुपए प्रतिदिन मजदूरी लागू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव करने निकले थे लेकिन मोराबादी स्थित पुलिस ब्रीकेटिंग… Read More »