Monthly Archives: February 2023

चंद्रवंशी समुदाय को सीएनटी व एसपीटी से हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिला। प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर चंद्रवंशी समाज को संथाल में एसपीटी और छोटानागपुर में सीएनटी एक्ट से हटाने की मांग की। नेताओं ने श्री मरांडी को… Read More »

राष्ट्रगान के वक्त दीर्घा में बैठे रहे 5 अधिकारी, बिरंची ने की कार्रवाई की मांग

विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करने के लिए राज्यपाल सभा वेश्म में प्रवेश करते हैं। उन्होंने आसन ग्रहण किया और उसके बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। राष्ट्रगान के सम्मान में राज्यपाल, सीएम, स्पीकर समेत सभी मंत्री विधायक और आला अधिकारी अपनी-अपनी जगह पर खड़े हो गए। इस दौरान अधिकारी दीर्घा में राज्य प्रशासनिक सेवा के… Read More »

पांकी में होली तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा, एसडीएम ने जारी किया आदेश

रांची। जिले के पांकी प्रखण्ड मुख्यालय में आगामी होली यानी 8 मार्च तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। बता दें कि बीते 15 फरवरी को दो समुदायों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू करने का एलान किया था। वहीं हिंसक घटना मामले में अब तक 18 दंगाईयों को पुलिस गिरफ्तार कर… Read More »

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने कहा
जनहित में मील का पत्थर साबित होगा यह सत्र

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हुआ। 24 मार्च तक चलनेवाले इस सत्र में 17 कार्यदिवस निर्धारित हैं। इस दौरान सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेगी। 3 मार्च को सदन में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। सत्र के पहले दिन सदन… Read More »

हाइवा ने मशहूर डॉक्टर डॉ. देवेश कुमार के कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

धक्के से डॉक्टर की कार सड़क के नीचे गड्ढे में चली गई, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई साहिबगंज। आज सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में जिले के मशहूर चिकित्सक डा. देवेश कुमार बाल-बाल बच गए। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बरहेट की ओर से साहिबगंज स्थित अपने आवास लौट रहे थे। हाइवा के धक्के… Read More »

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाईयों की मौत, एनएच किया जाम

कुलदीप उरांव और दिलीप उरांव बाइक से गणेशपुर लौट रहे थे उसी समय घटी घटना लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर दो चचेरे भाईयों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कुलदीप उरांव और दिलीप उरांव के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे। घटना के बाद… Read More »

गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, बच्चे की मौत, मां-पिता झुलसे

खूंटी। महादेव टोली में एक मकान में गैस लीकेज होने के कारण आग लग जाने से एक ही परिवार के कई सदस्य बुरी तरह झुलस गए। इनमें से सिकंदर लाल के चार वर्षीय पुत्र शुभम की मौत हो गई। जबकि आग से जलकर गंभीर रूप से घायल उसके पिता सिकंदर लाल, मां नीलू देवी, छह… Read More »

गुमला घाघरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

गुमला घाघरा स्टेट हाईवे में डेवीडीह के पास बुधवार की देर रात को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर बुधवार की देर शाम… Read More »

बाजरा आटे से बने गुजराती ढेबरे

गुजराती फूड डिश ढोकला, फाफड़ा, थेपला तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी गुजराती ढेबरे का टेस्ट लिया है। फेमस गुजराती फूड्स में इसे भी शामिल किया जा सकता है। बाजरा आटा और मेथी पत्तों से बनने वाला गुजराती ढेबरे स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भी भरपूर होता है। आप अपने… Read More »

ठंडे पानी से नहाने में कई फायदे

ठंडे पानी से नहाना सुनने और करने दोनों में अजीब लगता है पर क्या आप जानते हैं कि ये तरीका सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ठंडे पानी से नहाना सेहत और दिमाग दोनों के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे ब्लड सकुर्लेशन में सुधार, फर्टिलिटी के… Read More »

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर हमला, हालत गंभीर

रांची | राजधानी रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने डॉ अंचल पर हमला किया है. घटना में वे बुरी तरह जख्मी हुए और उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. गौरतलब है कि डॉ अंचल गुलमोहर… Read More »

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. सुबह 9 बजे तक 15.19 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान केंद्रों में लोगों की लंबी कतार लगी हुई है. साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. केंद्रों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा… Read More »

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार

कांग्रेस की आम सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बस दोपहर लगभग 1:00 बजे रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई | हादसे में बस में सवार 15 से 16 कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया | जानकारी के अनुसार पुरानी भिलाई… Read More »

शादी में डांस करते-करते युवक की मौत

हैदराबाद | तेलंगाना में अपने रिश्तेदार की शादी में डांस करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात को हुई। महाराष्ट्र का मूल निवासी मुट्यम हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में एक रिश्तेदार की शादी के रिसेप्शन में… Read More »

पूर्व कांग्रेसी नेता ऐनुल हक अंसारी ने “झारखंड पार्टी” का थामा दामन

कहा ठगबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकनी है…… राँची: पूर्व कांग्रेसी नेता ऐनुल हक अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को राँची डिबडीह स्थित होटल कार्निवाल में “झारखंड पार्टी” (झापा) का दामन थामा। मौके पर झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार और महासचिव अशोक कुमार ने ऐनुल हक अंसारी को बुके दे… Read More »

विधायक प्रतिनिधि हत्याकांड : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा
सरकार करा रही है हत्या

बड़कागांव/ रांची। बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी की हत्या मामले में विधायक अंबा प्रसाद और पूर्व मंत्री योगेद्र साव ने अपनी ही सरकार को लताड़ लगाई है, सोशल मिडिया में वायरल विडियो में दोनों ने कहा है कि राज्य सरकार ही इस हत्याकांड में शामिल है। सरकार ही हत्या करा रही है। करप्शन कैंसर की… Read More »

कल से बजट सत्र, 1 लाख 11 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट पेश होने की उम्मीद

रांची। वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में इस बार (2023-24) ज्यादा राशि का प्रावधान बजट में होने की उम्मीद है। पिछले दफा 1.01 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया था। इस बार उम्मीद जतायी जा रही है कि 1 लाख… Read More »

बेसन से ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं चना दाल पकौड़े

आपका दिल अगर कुछ चटपटा खाने का कर रहा है, तो आप चने की दाल के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। इन पकौड़ों की सबसे खास बात यह है कि यह बेसन से ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।बनाने की विधिसबसे पहले चने की दाल को धोकर पानी में 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख… Read More »

फुट ट्रीटमेंट के स्टेप्स से रखें पैरों का ख्याल और खूबसूरती बरकरार

पैरों की खूबसूरती पर अगर आप ध्यान नहीं देती तो बता दें ये भी बहुत ही जरूरी चीज है। क्योंकि पैर पर भी प्रदूषण, धूल का अटैक होता है और धीरे-धीरे इसकी खूबसूरती और नमी खोती जाती है। तो सैलून जाने की जगह हफ्ते में एक बार खुद से घर पर ही इसका ट्रीटमेंट करें… Read More »

नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. दूसरी तरफ नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन नक्सली ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं. इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के ओरछा थाना… Read More »

पाकिस्तानी युवती ने भारत के मुलायम सिंह यादव से की शादी

कराची। एक पाकिस्तानी युवती इकरा ने कभी नहीं सोचा नहीं कि आॅनलाइन गेम लूडो की बाजी में वह इस तरह अपनी दिल हार बैठेगी। और दिल भी हारी तो किससे एक भारतीय से। दिल के हाथों मजबूर होकर इकरा पहले दुबई और फिर वहां से नेपाल के रास्ते होते हुए बेंगलुरु पहुंची। किसी फिल्मी कहानी के… Read More »